27 May 2020 Current Affairs In Hindi --- Gk Today Hindi. Current Affairs 2020

27 may 2020 current affairs.27 may 2020 current affairs in hindi
27 May 2020 current affairs in Hindi

1.अमेरिका ने किस  देश के  साथ हाल ही मैं निष्पक्ष कारोबार करने का वादा  किया हैं 


a.रूस

b जापान

c. भारत

d.ग्रेट ब्रिटैन

उत्तर :- b जापान 

  ⇨जापान की राजधानी   - टोक्यो

 ⇨ जापान की मुद्रा          - येन

 ⇨ जापान की संसद        - डायट

 ⇨ जापान की प्रधानमंत्री - शिंजो आबे 

10. लॉकडाउन में साइकिल से बीमार पिता को गुरुग्राम से बिहार के दरभंगा (करीब 12सौ किलोमीटर) ले जाने वाली 15 वर्षीय बेटी का नाम बताएं, जिसने साइक्लिंग फेडरेशन के प्रस्‍ताव को ठुकराकर पढ़ाई को प्राथमिकता दी?
a. रश्‍मी पासवान
b.अनामिका दास
c. ज्‍योति कुमारी
d. मीना कुमारी
उत्तर :- c. ज्‍योति कुमारी 
 ⇨ शुरू में बीबीसी सहित कुछ मीडिया में यह खबर आई तो इसका वीडियो वायरल हो गया।
 ⇨ शायद आपने भी उसकी कहानी सुनी होगी।
 ⇨ अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्‍ड ट्रंप की बेटी और उनकी सलाहकार इवांका ट्रंप ने उसके हौसले को सराहते हुए ट्वीट किया।
 ⇨ इसके बाद भारत के कई केंद्रीय मंत्र‍ियों ने खेल मंत्री किरन रिजूजू से साइकिलिंग के लिए ज्‍योति को आगे बढ़ाने को ट्वीट किया।
 ⇨ तब स्‍पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने औपचारिक रूप से ज्‍योति कुमार को साइकिलिंग गेम्‍स के लिए ट्रायल का ऑफर दिया।
 ⇨ दी हिन्‍दू की रिपोर्ट के अनुसार ज्‍योति ने पढाई पर ध्‍यान देने के लिए साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (CFI) के एक प्रस्‍ताव को ठुकरा दिया, जिसमें उसे एक साइकिलिस्‍ट के तौर पर ट्रेनिंग देने की बात थी।
 ⇨ ज्‍योति ने कहा, ‘मैं पहले अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहता हूँ। मैं इतनी लंबी यात्रा के बाद भी शारीरिक रूप से कमजोर महसूस करता हूं’। पहले मुझे पारिवारिक कारण से स्‍कूली शिक्षा जारी नहीं रख सकी थी, लेकिन अब पहले अपना मैट्रिक पूरा करना चाहती हूं।
 ⇨ ज्‍योति कुमारी के पिता मोहन पासवान हैं।
 ⇨ वह गुरुग्राम में ई-रिक्‍शा चलाते थे।
 ⇨ एक्‍सिडेंट हुआ तो 15 साल की बेटी ज्‍योति कुमारी पिता की देखभाल के लिए गुरुग्राम आ गई थी।
 ⇨ इसी दौरान कोविड-19 की वजह से लॉकडाउन का ऐलान हो गया।
 ⇨ कुछ दिन मांग कर चलाया, लेकिन उसके बाद तो खाने के भी लाले पड़ गए. मकान मालिक भी धमकी देता था. ट्रेन भी बंद थी, तो मोहन पासवान और उनकी बेटी को लगा अब यहीं भूखों मर जाएंगे।
 ⇨ एक हजार रुपए कोरोना राहत के मिले थे।
 ⇨ उस रकम के अलावा सामान बेचकर, उधार लेकर बेटी ने पुरानी साइकिल ख़रीदी और पिता को लादकर 1200 किमी दूर गाँव ले गई। दो दिन दोनों भूखे रहे।
 ⇨ गांव आने के लिए ज्योति लगातार कई घंटे तक साइकिल चलाती रहती थी। वह रात में भी साइकिल चलाती रहती थी। बीच-बीच में हमें ट्रक और टैक्टर वाले थोड़ा सहारा दे देते थे।
 ⇨ इस खबर को जैसे ही वायरल हुआ और इवांका ट्रंप ने ट्वीट किया। तो देश के केंद्रीय मंत्रियों ने इसे राष्‍ट्रीय साहस के तौर पर दिखाया।
 ⇨ लेकिन एक नागरिक के तौर पर मुझे लगता है कि ज्योति पासवान की कहानी व्यक्तिगत साहस की है और राष्ट्रीय शर्म की दास्तान है।
 ⇨ कोई राष्ट्र इस पर गर्व कैसे कर सकता है?
 ⇨ यह सिर्फ एक ज्‍योति की व्‍यक्तिगत साहस की कहानी है, चूकि यह खबर वायरल हो गई, इसलिए सभी तक पहुंच गई।
 ⇨ लेकिन बिना तैयारी के सरकार द्वारा हुए लॉकडाउन में करोड़ों मजदूरों को पैदल ही अपने घरों जाना पड़ा।
 ⇨ ट्रेन की सुविधा शुरू में नहीं हुई और बाद में हुई तो इतनी कम कि अब तक 35 लाख ही मजदूर ट्रेन से आ सके हैं।

 ⇨ यह तो राष्‍ट्रीय शर्म की बात है कि एक बेटी को, जो सिर्फ 15 साल की है, उसे पिता को साइकिल पर बैठाकर 12 सौ किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ी।
5. कोविड-19 की वजह से एक महीने से जारी नेशनल इंमर्जेंसी को पूरी तरह से किस देश ने खत्‍म किया?
a. यूएसए
b. फ्रांस
c. ब्राजील
d. जापान
उत्तर :- d. जापान
 ⇨ जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने 25 मई को यह ऐलान किया।
 ⇨ 25 मई तक जापान में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 16,550 दर्ज की गई।
 ⇨ जापान में अब तक 820 लोग कोविड-19 से मरे हैं।
 ⇨ दरअसल, कोरोना वायरस की वजह से 7 अप्रैल को देश के कुछ हिस्सों में लॉकडाउन की घोषणा की थी, जिसे बाद में इमरजेंसी कहकर पूरे देश में लागू कर दिया गया था।
 ⇨ हालांकि शुरुआती दिनों में जापान की इन कोशिशों की आलोचना हो रही थी।
 ⇨ संक्रामक रोग विशेषज्ञों से सलाह के बाद शुरुआती दिनों में ही कुछ इलाकों से इमरजेंसी हटाई गई थी।
 ⇨ 14 मई को अन्य 39 प्रांतों से इमरजेंसी हटाई गई थी।
 ⇨ 21 मई को ओसाका, क्योटो और ह्योगो से हटाई थी।
 ⇨अब नेशनल इमर्जेंसी को पूरी से हटा लिया गया है।
 ⇨ हालांकि, राजधानी टोक्यो में अब भी लॉकडाउन रहेगा।
 ⇨ दरअसल, यहां पर कोविड-19 के इंफेक्‍शन का मामला कम हो गया है।
 ⇨ जापान ने कहा है कि भारत समेत 111 देशों के लिए पहले लागू ट्रैवल बैन नहीं हटाएगा।
3. कोविड-19 इंफेक्‍शन के मामले में भारत, दुनिया में किस स्‍थान पर पहुंच गया है?
a. 9वें
b. 10वें
c. 20वें
d. 12वें
उत्तर :- b. 10वें
 ⇨ जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी, यूएसए के आँकड़ों के अनुसार भारत अब 10वें स्‍थान पर है।
 ⇨ संभव है, भारत आने वाले दिनों में और ऊपर आए।
 ⇨ 23 मई तक ईरान दसवें नंबर पर था। लेकिन इंडिया में कोरोना के मामले बढ़े हैं और इसकी वजह से ईरान 11वे नंबर पर चला गया। हालां कि मौत के मामले में ईरान अब भी भारत से आगे है।
 ⇨ दुनियाभर के कोरोना का आंकड़ा इकट्ठा करने वाली वेबसाइट वल्‍डोमीटर्स के अनुसार इंडिया में आज (26 मई) तक एक लाख 45 हजार मरीज हो चुके हैं।
 ⇨ जबकि मरने वालों की संख्‍या 41सौ से ज्‍यादा है।
 ⇨ संक्रमण के मामले हर 13 दिनों में दोगुने हो रहे हैं।
 ⇨बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार विशेषज्ञों ने कहा है कि भारत में जुलाई की शुरुआत तक 6 लाख 30 हजार से 21 लाख तक संक्रमित हो सकते हैं।
 ⇨ कोरोना इंफेक्‍शन के मामले में अमेरिका नंबर वन पर है।

 ⇨ इसके बाद ब्राज़ील, रूस, ब्रिटेन, स्पेन, इटली, फ्रांस, जर्मनी और तुर्की के नाम हैं।
 ⇨ एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया कह चुके हैं कि अभी तो केस बढ़ रहे हैं. पीक तो आएगा।
 ⇨ कोरोना के सबसे ज्‍यादा मामले महाराष्‍ट्र में है। इसके बाद गुजरात है।
 ⇨हिमाचल प्रदेश ने दो जिलों में लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ा दिया है।
 ⇨ ये दो जिले हैं हमीरपुर और सोलन।
1. मशहूर खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर का 25 मई 2020 को निधन हो गया, वह किस खेल से जुड़े थे?
a. क्रिकेट
b. चेस
c. फुटबॉल
d. हॉकी
उत्तर :- d. हॉकी
 ⇨ भारतीय हॉकी के स्वर्णिम युग की पहचान रहे बलबीर सिंह का 95 साल की उम्र में चंडीगढ़ में निधन हो गया।
 ⇨देश को ओलिंपिक खेलों में 3 बार स्वर्ण पदक (1948, 1952 और 1956) दिलाने में उनकी बड़ी भूमिका थी।
 ⇨ बलबीर सिंह सीनियर ने इंटरनैशनल करियर की शुरुआत 1947 में भारत के श्रीलंका दौरे से किया था।
 ⇨ 1948 ओलिंपिक में उन्‍होंने दमदार खेल दिखाया और दो गोल किए।
 ⇨ उनकी वजह से जब भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया, तो यह आजाद भारत का पहला ओलिंपिक गोल्ड मेडल था।
 ⇨वर्ष 1952 के हेलसिंकी ओलिंपिक में भारत ने कुल 13 गोल किए, जिनमें से 9 अकेले बलबीर सिंह सीनियर की स्टिक से निकले।
 ⇨ उन्‍होंने फाइनल में नीदरलैंड्स के खिलाफ 5 गोल किए।
 ⇨ जो अभी तक ओलिंपिक फील्ड हॉकी फाइनल में एक रेकॉर्ड है।
 ⇨1956 के मेलबर्न ओलिंपिक में भारत का कप्तान बने। तब भी इंडिया ने गोल्‍ड जीता।
4. कोविड-19 के इलाज में हाइड्रॉक्सिक्लोरोक्वीन (HCQ) के ट्रायल पर किस अंतराष्‍ट्रीय संगठन ने रोक लगा दी है?
a. WTO
b. WHO
c. ILO
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर :- b. WHO
 ⇨ कुछ वक्त पहले तक मलेरिया के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली दवा हाइड्रॉक्सिक्लोरोक्वीन (HCQ) को कोरोना वायरस के इलाज में भी असरदार माना जा रहा था।
 ⇨ हालांकि, अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने COVID-19 के इलाज के तौर पर HCQ के ट्रायल पर फिलहाल रोक लगा दी है।
 ⇨ दरअसल, कुछ दिन पहले ही दुनियाभर के रिसर्च प्रकाशित करने वाली मशहूर पत्रिका द लैंसेट ने कहा था कि क्लोरोक्वाइन और HCQ से फायदा मिलने का कोई सबूत नहीं मिला है।
 ⇨ द लैंसेट ने दावा किया था कि क्लोरोक्वाइन और HCQ के इस्तेमाल से कोविड-19 मरीजों की मृत्युदर बढ़ जाती है।
6. फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन (FLO) का राष्ट्रीय अध्यक्ष किसे नियुक्‍त किया गया है?
a. काकुली घोष
b. संगीता रेडडी
c. हरजिंदर कौर
d. जाह्नबी फूकन
उत्तर :-d. जाह्नबी फूकन (Jahnabi Phookan)
 ⇨ FICCI : Federation of Indian Chambers of Commerce & Industry.
 ⇨ इसी का हिस्‍सा फिक्‍की लेडीज ऑर्गेनाइजेशन है।
 ⇨ जाह्नबी फुकेन इसकी 37वीं राष्ट्रीय अध्यक्ष बनी हैं।
 ⇨ वह जंगल ट्रेवल्‍स इंडिया और असम बंगाल नेविगेशन कंपनी की को फाउंडर है।
 ⇨  स्‍थापना : 1927
 ⇨ यह देश का सबसे पुराना और सबसे बड़ा बिजनेस ऑर्गेनाइजेशन है।
9. किस राज्‍य ने खेल को उद्योग का दर्जा मई 2020 को दिया?
a. सिक्क्मि
b. मिजोरम
c. असम
d. हरियाणा
उत्तर :- b. मिजोरम
 ⇨ इस उद्देश्‍य खासतौर पर रोजगार को बढ़ाना है।
 ⇨ वैसे तो देश में खेल उद्योग बन चुका है, लेकिन मिजोरम ने इसे औपचारिक तौर पर इंडस्‍ट्री का दर्जा दिया है।
 ⇨ मिजोरम मंत्रिमंडल ने राज्य में खेल क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 22 मई को यह फैसला किया।
 ⇨ राज्य के खेल मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रॉयटे ने कहा कि इससे राज्य में खेल और इससे जुड़े क्षेत्रों में विकास की शुरूआत होगी।
 ⇨ दरअसल, हाल के वर्षों में फुटबॉल, हॉकी और भारोत्तोलन में भी राज्य ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
 ⇨ मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने कहा “हम रोज़गार सृजन और बढ़ते मूल्य के लिए खेल में अधिक निवेश करना चाहते हैं। उद्योग की स्थिति से हमें खिलाड़ियों और इस क्षेत्र से जुड़े अन्य लोगों की आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करनी चाहिए।
7. विश्‍व थायराइड दिवस कब मनाया जाता है?
a. 24 मई
b. 23 मई
c. 25 मई
d. 26 मई
उत्तर :- c. 25 मई
 ⇨ थायराइड एक तरह की ग्रंथि (Gland) होती है जो गले में बिल्कुल सामने की ओर होती है।
 ⇨ यह ग्रंथि (Gland) आपके शरीर के मेटाबॉल्जिम को नियंत्रण करती है।
इसके अलावा यह आपके हृदय, मांसपेशियों, हड्डियों व कोलेस्ट्रोल को भी प्रभावित करती है।
 ⇨ जब यह ग्‍लैंड हर्मोन रिलीज करना बंद कर देता है या कम कर देता है, तो इसे थॉयरॉयड प्राब्लम कहते हैं।
 ⇨ पुरुषों की तुलना में महिलाएं इस बीमारी की ज्‍यादा शिकार हैं।
 ⇨ इसे साइलेंट किलर के नाम से भी जाना जाता है।
 ⇨ आयोडीन की कमी
 ⇨ जनेटिक
 ⇨ विकिरण थैरेपी
 ⇨ तनाव
 ⇨ अत्यधिक दवाओं का सेवन
 ⇨ मोनोपॉज
 ⇨  प्रेग्नेंसी
2. ‘चांद की कृत्रिम मिट्टी’ बनाने का पेटेंट किस भारतीय संगठन ने हासिल कर लिया है?
a. डीआरडीओ
b. इसरो
c. एचएएल
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर :- b. इसरो
 ⇨ इसरो के लिए यह बड़ी उपलब्धि है।
 ⇨ दरअसल, पृथ्वी की सतह और चंद्रमा की सतह में बहुत ही ज्यादा अंतर है, इस वजह से रोवर और लैंडर के परीक्षण के लिए आर्टिफीशियल स्‍वॉयल की जरूरत पड़ती है।
 ⇨ आम तौर पर इस तरह की मिट्टी का आयात अमेरिका ने करना पड़ता था और यह मिट्टी बहुत महंगी पड़ती है।
 ⇨ पिछले साल अमेरिकी ने चांद की तरह दिखने वाली मिट्टी देने के लिए भारत से एक हजार रुपये प्रति किलो की मांग की थी।
 ⇨ इस रिसर्च में 60 से 70 टन मिट्टी की जरूरत थी।
 ⇨ मतलब कि अमेरिका इस मिट्टी के बदले भारत से करोड़ों रुपये कमाना चाहता था।
 ⇨ भूवैज्ञानिकों ने पाया कि तमिलनाडु में सेलम के पास के दो गांव सीतमपोंडी और कुन्नामलाई में एरोथोसाइट (anorthosite) की चट्टानें हैं, जिनसे चंद्रमा की मिट्टी की तरह मिट्टी बनाई जा सकती है।
 ⇨ इस पेटेंट की एप्‍लीकेशन इसरो ने करीब पांच साल पहले डाली थी। लेकिन अब फाइनली यह पेटेंट मिल गया है।
 ⇨ यह पेटेंट भारत के अपने अंतरिक्ष अभियानों में आत्मनिर्भर प्रयासों का एक उदाहरण है।
8. विश्‍व कछुआ दिवस कब मनाया जाता है?
a. 25 मई
b. 26 मई
c. 24 मई
d. 23 मई
उत्तर :- d. 23 मई
 ⇨ इस दिन को वार्षिक रूप से लोगों को कछुओं का संरक्षण करने और लुप्त होने के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
 ⇨ कछुओं की प्रजाति विश्व की सबसे पुरानी जीवित प्रजातियों (लगभग 200 मिलियन वर्ष) में से एक मानी जाती है।
 ⇨ ये प्राचीन प्रजातियां स्तनधारियों, चिड़ियों, सांपों और छिपकलियों से भी पहले धरती पर अस्तित्व में आ चुके थे.
 ⇨ जीववैज्ञानिकों के मुताबिक, कछुए इतने लंबे समय तक सिर्फ इसलिए खुद को बचा सके क्योंकि उनका कवच उन्हें सुरक्षा प्रदान करता है.
 ⇨ कछुओं के रेटिना में असामान्य रूप से बड़ी संख्या में कोशिकाओं के होने से ये आसानी से रात के अंधेरे में देख लेते हैं।
 ⇨ यह रंगों को देख सकते हैं और पराबैंगनी किरणों से लेकर लाल रंग तक को देख सकते हैं।
 ⇨ अमेरिकी कछुआ बचाव (एटीआर) ने विश्व कछुआ दिवस मनाने की शुरुआत 1990 में की थी और तब से यह हर साल मनाया जाता है.



Previous
Next Post »