2 June 2020 Current Affairs In Hindi ---- Gk Today Hindi.Current Affairs 2020

2 june 2020 current affairs.2 june 2020 current affairs in hindi.
2 June 2020 current affairs in Hindi

1.  विप्रो के नवनियुक्त सीईओ का नाम क्या हैं बताइए 

a .सीमा चरण शुक्ल

b .नितेश शाह

c .नरेंद्र गुप्ता

d .थियेरी डेलपोर्ट

उत्तर :- d .थियेरी डेलपोर्ट

⇨ विप्रो की स्थापना - 29 दिसंबर 1945

⇨ विप्रो के संस्थापक - मोहम्मद अजीम

⇨ विप्रो का हेड ऑफिस - बंगलोर कर्नाटक


2. ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड’ योजना देश के 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कब लागू हुई?
a. 30 मई
b. 31 मई
c. 1 जून
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर :-  c. 1 जून
 ⇨ कोरोना संकट के बीच एक जून से देश में ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ को लागू किया जा रहा है।
 इसकी शुरुआत 20 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हुई है।
 इस योजना के तहत देश के गरीबों को किफायती कीमत पर राशन मिलेगा।⇨ पहले से भी कुछ राज्‍यों में पायलट प्रोजेक्‍ट के तौर पर इस योजना को लागू किया गया था। लेकिन अभी फिलहाल 20 राज्‍य और केंद्र शासित प्रदशों में पूरी तरह से लागू कर दिया गया है।
 कुछ अन्‍य राज्‍य में बाद में लागू होंगे।
⇨ राशन कार्ड का वर्तमान नियम यह है कि आपका राशन कार्ड जिस जिले का बना है, उसी जिले में राशन मिल सकता है। जिला बदलने पर भी इसका फायदा नहीं मिल पाता है।
 लेकिन अब इस योजना के तहत PDS लाभार्थियों की पहचान की जाएगी और उनके आधार कार्ड पर इलेक्ट्रिक पॉइंट ऑफ सेल (Pos) से योजना का लाभ दिया जा सकेगा।
3. विश्‍व दूध दिवस (world milk day)कब मनाया जाता है?
a. 31 मई
b. 1 जून
c. 2 जून
d. 30 मई
उत्तर :-  b. 1 जून
 संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO – Food and Agriculture Organization) ने 2001 में 1 जून को विश्व दुग्ध दिवस के रूप में चुना था।
 हालांकि भारत में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 26 नवंबर को मनाया जाता है।
⇨ इस दिन भारत में श्वेत क्रांति लाने वाले डा. वर्गीज कुरियन का जन्मदिवस होता है।
4. किस पड़ोसी देश ने भारत के 370 किलोमीटर के इलाके को मैप में शामिल करने के संविधान सशोधन बिल को 31 मई 2020 को संसद में पेश किया?
a. पाकिस्‍तान
b. बांग्‍लादेश
c. चीन
d. नेपाल
उत्तर :-  d. नेपाल
 यह जगह नेपाल, भारत और चीन (तिब्‍बत) का ट्राइजंग्‍शन है।
 सीमा विवाद पर नेपाल की सरकार ने भारत के साथ बातचीत के सुझाव से इनकार कर दिया है।
 नेपाल सरकार ने 18 मई 2020 को नया नक्‍शा जारी किया था। लेकिन इसे संवैधानिक मान्‍यता की जरूरत थी।
 तो आखिरकार 31 मई 2020 को नेपाल की संसद में वहां की के पी शर्मा ओली सरकार ने संविधान में संशोधन का बिल पेश किया है।
 इस बिल के जरिए देश के राजनीतिक नक्शे और राष्‍ट्रीय प्रतीक को बदला जा रहा है।
 कुछ दिन पहले यह बिल संसद में पेश होने से पहले रुक गया था, लेकिन वहां की मुख्‍य विपक्षी पार्टी के समर्थन के ऐलान से बिल को पेश कर दिया गया
 नेपाल ने नए नक्शे में भारत के तीन इलाकों को अपनी सीमा के भीतर दिखलाया है। ये तीन इलाके हैं- कालापानी, लिंपियाधुरा और लिपुलेख जो भारत की सीमा में आते हैं, लेकिन नेपाल इन पर दावा करता आया है।
 अब नए मैप के जरिए नेपाल ने भारत के 395 किलोमीटर के इलाके पर दावा ठोका है
 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जब लिपुलेख से कैलाश मानसरोवर जाने वाले रास्ते का उद्घाटन किया, तभी नेपाल ने इसका विरोध किया था। उसके बाद 18 मई को नेपाल ने नए नक्‍शे में यह हरकत कर दी।
 भारत और नेपाल के वर्तमान विवाद की शुरुआत 1816 में हुई थी।
 तब ब्रिटिश हुकूमत के हाथों नेपाल के राजा कई इलाके हार गए थे।
 इसके बाद सुगौली की संधि हुई जिसमें उन्‍हें सिक्किम, नैनीताल, 
दार्जिलिंग, लिपुलेख, कालापानी को भारत को देना पड़ा था।
 यही नहीं तराई का इलाका भी अंग्रेजों ने नेपाल से छीन ल‍िया था।
 जब नेपाल के राजा ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों का साथ दिया तब अंग्रेजों ने उन्‍हें इसका इनाम दिया और पूरा तराई का इलाका (Lowland area) नेपाल को दे द‍िया।
 नेपाल के गोरखा समुदाय में वर्ष 1816 की जंग में हार की कसक आज भी कायम है। इसी का फायदा वहां के राजनीतिक दल उठा रहे हैं।
 चीन इस मामले में नेपाल को भड़का रहा है।
5. कोविड-19 इन्‍फेक्‍शन के मामले में फ्रांस और जर्मनी को पीछे छोड़कर भारत अब किस स्‍थान पर आ गया है?
a. पांचवां स्‍थान
b. छठा स्‍थान
c. सातवां स्‍थान
d. आठवां स्‍थान
उत्तर :-  c. सातवां स्‍थान
इस वक्‍त दुनिया में कोरोना के मामले 62 लाख से ज्‍यादा हो गए हैं।
 इसमें सबसे ज्‍यादा अमेरिका में 18 लाख से ज्‍यादा संक्रमित हुए।
 जबकि इंडिया जो कि दो दिन पहले तक 9वें स्‍थान पर था, वह अब सातवें स्‍थान पर आ गया।
 इंडिया में कोविड-19 इंफेक्‍टेड लोगों का आंकड़ा एक लाख 90 हजार से ज्‍यादा हो गया है। हालांकि इनमें से करीब एक लाख लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना पेशेंट के मामले में भारत ने जर्मनी और फ्रांस को पीछे छोड़ते दिया है। हालांकि भारत में मौत के मामले जर्मनी और फ्रांस से कम हैं। मतलब इंडिया में मौत की दर कम है।
अगर कोरोना पेशेंट के मौत की बात करें, तो इंडिया 13वें पायदान पर है। जो दो दिन पहले 15वें पर था।
 इंडिया में सबसे ज्‍यादा पेशेंट महाराष्‍ट्र में है, इसके बाद स्‍थान गुजरात का है।
6. अप्रैल 2020 में देश के आठ कोर उद्योगों का उत्‍पादन दर कितना रहा?
a. -5%
b. -15%
c. -25%
d. -38.1%
उत्तर :-  d. -38.1%
 लॉकडाउन का भयानक असर इस आंकड़े से पता चलता है।
 केंद्र सरकार के आर्थिक सलाहकार के ऑफिस ने यह डेटा जारी किया है।
देश के आठ कोर उद्योग
1. कोयला (Coal)
2. कच्‍चा तेल (Crude oil)
3. प्राकृतिक गैस (natural gas)
4. रिफाइनरी उत्‍पाद
5. उर्वरक (Fertilizer)
6. इस्‍पात (Steel)
7. सीमेंट
8. विद्युत (Electricity)
 इन सभी इंडस्‍ट्रीज के उत्‍पादन में भारी नुकसान हुआ है। यह अभी तक का बिगेस्‍ट एवर फॉल देखा जा रहा है।
केंद्र सरकार का यह डेटा देखिए। इस ग्राफिक्‍स को PIB ने जारी किया है।माइनस 38 प्रतिशत। लॉकडाउन की वजह से डिमांड कम हो गई और इसकी वजह से 
इंडस्‍ट्रीज का उत्‍पादन कम हो गया।
वैसे कोर इंडस्‍ट्री की हालत पहले से ही खराब चल रही है।
 मार्च 2020 में इन आठ उद्योगों का उत्‍पादन 9 प्रतिशत तक कम हो गया था। 2016-17 के बाद से जीडीपी ग्रोथ रेट लगातार नीचे जा रही थी। नोटबंदी के बाद से ही। ईयर 2019-20 का टोटल जीडीपी ग्रोथ रेट 4.2 प्रतिशत था।
1. कोयला : -15.5 प्रतिशत
2. कच्‍चा तेल : -6.4 प्रतिशत
3. प्राकृतिक गैस : -19.9 प्रतिशत
4. रिफाइनरी उत्‍पाद : -24.2 प्रतिशत
5. फर्टिलाइजर : -4.5 प्रतिशत
6. स्‍टील : -83.9 प्रतिशत
7. सीमेंट : -86.0 प्रतिशत
8. इलेक्ट्रिसिटी : -22.8 प्रतिशत
मई 2020 के लिए इंडेक्‍स 30 जून 2020 को जारी किए जाएंगे।
 इस डेटा का मतलब है कि फाइनेंशियल ईयर 2020-21 के पहले क्‍वाटर्र (तिमाही) की जीडीपी ग्रोथ रेट की रिपोर्ट आएगी, वह बहुत ही चिंताजनक होने वाली है।
 देश में उद्योग की हालत कैसी है या उत्‍पादन कैसा हो रहा है, इसकी जानकारी इंडेक्‍स ऑफ इंडस्‍ट्रियल प्रोडक्‍शन (IIP) से होती है।
 वैसे तो देश में बहुत तरह के सामान का उत्‍पादन होता है, लेकिन 407 तरह के गुड्स के प्रोडक्‍शन का डेटा कलेक्‍ट किया जाता है।
 इसमें से ये 8 गुड्स हैं, जो कोर इंडस्‍ट्री कहलाते हैं।
 तो IIP का जो आंकड़ा आता है, उसमें 40.27 प्रतिशत हिस्‍सा इन आठ कोर इंडस्‍ट्री का होता है। तो इससे पता चल रहा है कि लॉकडाउन में बहुत ही हालत खराब हो चुकी है।
 तो यही वजह है कि सरकार ने लॉकडाउन को अब खोलने का ऐलान कर दिया है।
7. 30 मई 2020 जाने माने ऐथलीट बॉबी जो मोरो का निधन हो गया, वह किस देश से थे?
a. जापान
b. चीन
c. अमेरिका
d. ऑस्‍ट्रेलिया
उत्तर :- c. अमेरिका
 बॉबी जो मोरो ने मेलबर्न ओलिंपिक 1956 में 100 मीटर, 200 मीटर और चार गुणा 100 मीटर में स्वर्ण पदक जीता था।
 उनका निधन 84 साल की उम्र में 30 मई 2020 को हो गया।
 यह कारनामा अमेरिका के कार्ल लुईस, जमैका और उसैन बोल्ट ने भी किया। बॉबी जो मोरो को उस साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था।
 इन्‍होंने सन् 1958 में ऐथलेटिक्स से संन्यास ले लिया।
8. किस राज्‍य सरकार ने मजदूर आयोग (Labor commission) बनाने का ऐलान किया है?
a. झारखंड
b. मध्‍य प्रदेश
c. ओडीशा
d. बिहार
उत्तर :- b. मध्‍य प्रदेश
 यह आयोग मजदूरों के रिसर्व माइग्रेशन पर काम करेगा।
 मजदूरों को मध्‍य प्रदेश में काम दिलाने और बाहरी राज्‍यों के लिए नियम बनाएगा।
 इससे पहले उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने ”माइग्रेशन कमीशन” (प्रवासन आयोग) गठित करने का ऐलान किया था।
⇨ राज्‍यपाल – लालजी टंडन
9. किस केंद्रीय मंत्रालय ने 23 अतिरिक्त लघु वन उपज को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में शामिल करने की घोषणा की?
a. पर्यावरण मंत्रालय
b. जनजातीय मामलों के मंत्रालय
c. गृह मंत्रालय
d. कृषि मंत्रालय
उत्तर :-  b. जनजातीय मामलों के मंत्रालय
 इनमें वन तुलसी के बीज, वन जीरा, मशरूम, काला चावल और जोहर चावल जैसी वस्‍तुएं शामिल हैं।
 कोविड-19 महामारी के प्रकोप को देखते हुए इन 23 वन उत्‍पादों को सूची में शामिल करने का फैसला किया गया है और जिससे इस सूची में शामिल इन वस्‍तुओं की संख्‍या 73 हो गई है।
 जनजातीय कार्य मंत्रालय ने कहा है कि नई वस्‍तुओं में से 14 का भारत के पूर्वोत्‍तर भागों में वाणिज्यिक उत्‍पादन नहीं किया जाता, लेकिन ये जंगलों में अपने आप उगते हैं।
 इसी बात को ध्‍यान में रखते हुए मंत्रालय ने इन वस्‍तुओं को लघु वन उपज सूची में शामिल करने का फैसला किया।
10. किस देश ने अपने पहले स्‍वदेशी विमान-वाहक पोत (aircraft carrier) Shandong का समुद्री परीक्षण शुरू कर दिया है?
a. चीन
b. भारत
c. अमेरिका
d. रूस
उत्तर :- a. चीन
 चीन का यह दूसरा विमान वाहक पोत (aircraft carrier) समुद्री परीक्षण है। सरकारी ‘ग्लोबल टाइम्स’ के मुताबिक शैनडोंग का परीक्षण और प्रशिक्षण यलो सी में चल रहा है।
 इस देश के समुद्री सुरक्षा प्रशासन ने 29 मई को इसके बड़े इलाके में दो जून तक प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया।
11. केंद्र ने वित्‍तीय वर्ष 2020-21 के लिए असम में जल जीवन अभियान के लिए कितनी रकम की मंजूरी दी है?
a. 1400 करोड़ रुपए
b. 2400 करोड़ रुपए
c. 3400 करोड़ रुपए
d. 4400 करोड़ रुपए
उत्तर :-  a. 1400 करोड़ रुपए
 जल शक्ति मंत्रालय ने कहा है कि असम ने वर्ष 2020-21 में 13 लाख घरों के लिए पाइप के जरिये जल उपलब्ध कराने की योजना बनाई है।
 असम में कुल 63 लाख घर हैं।
जल जीवन अभियान
 इस अभियान की घोषणा पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी।
⇨ इसका उद्देश्य वर्ष 2024 तक 18 करोड़ ग्रामीण परिवारों को पाइप के जरिये जल उपलब्ध कराना है।
यह भी पढ़े :-

1 JUNE 2020 CURRENT AFFAIRS IN HINDI ---- GK TODAY HINDI .CURRENT AFFAIRS 2020

30 MAY 2020 CURRENT AFFAIRS IN HINDI ---- GK TODAY HINDI .CURRENT AFFAIRS 2020



Newest
Previous
Next Post »

1 comments:

Click here for comments
June 1, 2023 at 9:16 AM ×

nice information give you
i very appreciateed to my site
great work for your site

Congrats bro SHAILENDRA SINGH THAKUR you got PERTAMAX...! hehehehe...
Reply
avatar