![]() |
5 May 2020 current affairs in Hindi |
1. वन नेशन वन कार्ड योजना “ के अंतर्गत वर्तमान में कुल राज्यों की संख्या कितनी है ?
a.21
b.17
c.19
d.20
Answer; b.17
2. 16 अप्रैल 2020 को कौन सा टेलीविजन शो 77 मिलियन या 7.7 करोड़ की दर्शकों की संख्या के साथ विश्व स्तर पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया ?
a. रामायण
b. बिग बोस
c. भाभीजी घर पर हैं
d. महाभारत
Answer; a. रामायण
⇨संजनकर्ता - रामानंद सागर
⇨अरुल गोविल - श्री राम का अभिनय
3. केंद्र सरकार ने बंदरगाहों पर काम करने वाले कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण होने से मौत होने पर उनके परिजनों को जितने लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है
a. 50 लाख
b. 60 लाख
c. 45 लाख
d. 30 लाख
Answer; a. 50 लाख
4. हाल ही में जिस देश के ‘सदर्न ट्रांज़िशनल काउंसिल’ (Southern Transitional Council) अलगाववादी समूह ने घोषणा की है कि वह अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों में स्व-शासन स्थापित करेगा?
a. भारत
b. चीन
c. ब्रिटैन
d. यमन
Answer; d. यमन
⇨ यमन की राजधानी - साना
⇨ यमन का राष्ट्र वाक्य -अल्लाह, देश, क्रांति, एकता"
⇨ प्रधान मंत्री - अली मोहम्मद मुज़र
⇨ राष्ट्रीय भाषा - अरबी
4 ' इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने अपने 2020-21 के आर्थिक विकास के अनुमान को 3.6 फीसदी से घटाकर जितने फीसदी कर दिया है
a. 2.1%
b. 1.5%
c. 1.9%
d. 1.4%
Answer:- c. 1.9%
8. आरवी स्मिथ का 30 अप्रैल 2020 को निधन हो गया, वह इनमें से क्या थे?
a. चित्रकार
b. निर्देशक
c. पर्यावरणविद़
d. पत्रकार, लेखक, इतिहासकार
Answer: d. पत्रकार, लेखक, इतिहासकार
⇨ वह 83 वर्ष के थे.
⇨ उन्होंने 11 पुस्तकें लिखी थीं और अनगिनत आर्टिकल्स लिखे थे।
⇨ रोनाल्ड विवियन स्मिथ का श्वांस संबंधी संक्रमण और किडनी फेल होने के कारण निधन हो गया।
⇨ उनका जन्म 1938 में आगरा में जन्में थे।
⇨ आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज और सेंट जॉन्स कॉलेज से पढ़ाई की।
⇨ 1956 से पीटीआई, द हिंदू, द स्टेट्समैन अखबार के लिए काम किया।
⇨ आउटलुक पत्रिका में भी ‘हेड्स एंड टेल्स’नाम से साप्ताहिक कॉलम लिख चुके थे।
⇨ उनकी प्रमुख किताबें हैं- ‘देल्ही: अननोन टेल्स ऑफ अ सिटी’, ‘द देल्ही दैट नो वन नोज़’, ‘लिंगरिंग चार्म ऑफ देल्ही: मिथ, लोर एंड हिस्ट्री।
6. दिल्ली सरकार ने शराब पर कितना प्रतिशत अतिरिक्त टैक्स लगा दिया है?
a. 50%
b. 60%
c. 70%
d. 90%
Answer: c. 70%
⇨ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस टैक्स को स्पेशल कोरोना फीस नाम दिया है।
7. अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस (International Firefighters’ Day) कब मनाया जाता है?
a. 1 मई
b. 2 मई
c. 3 मई
d. 4 मई
Answer: d. 4 मई
– इस दिन को वर्ष 1999 से लगातार अग्निशामकों के बलिदानों को चिन्हित और उन्हें सम्मानित करने के लिए मनाया जा रहा है।
8. भारत के किस राज्य में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया है?
a. असम
b. उत्तर प्रदेश
c. कर्नाटक
d. केरल
Answer: a. असम
⇨ अफ्रीकन स्वाइन फ्लू से असम के 306 गांवों में 2,500 से अधिक सूअर मारे जा चुके हैं।
⇨ चीन में यह प्रकोप पहले से ही चल रहा है, जिस कारण वहां के करीब 40 प्रतिशत सूअरों का सफाया हो चुका है।
⇨ असम के पशुपालन और पशु चिकित्सा मंत्री अतुल बोरा ने ने कहा, ‘राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भोपाल ने पुष्टि की है कि यह अफ्रीकन स्वाइन फ्लू है।
⇨ वहां पर 2019 की गणना के अनुसार सुअरों की संख्या करीब 21 लाख थी अब 30 लाख हो गई है।
⇨ कहा कि राज्य सरकार, केंद्र से मंजूरी होने के बाद भी सूअरों को मारने के बजाय कोई अन्य रास्ता अपनाएगी।
⇨ अफ्रीकन स्वाइन फ्लू का कोरोना से कोई संबंध नहीं है। इंसानों पर इसका असर नहीं होता।
⇨ यह वायरस इंसानों के जरिए भी फैल रहा है। हालांकि, इंसानों को इससे कोई नुकसान नहीं होता।
⇨ अफ्रीकन स्वाइन फ्लू पिछले साल अप्रैल में चीन के शिजांग से शुरू हुआ था।
⇨ शिजांग की सीमा अरुणाचल प्रदेश से लगती है।
⇨ यह आशंका है कि अफ्रीकन स्वाइन फ्लू का वायरस पहले अरुणाचल प्रदेश पहुंचा और फिर असम में आ गया।
⇨ ज्यादातर आवारा सुअर संक्रमित पाए गए हैं, लेकिन फार्मों वाले सुअरों में भी इन्फेक्शन मिला है।
9. गुट निरपेक्ष आंदोलन (NAN – NON ALIGNED MOVEMENT) देशों के राष्ट्राध्यक्षों की वर्चुअल बैठक (4 अप्रैल) में पहली बार PM मोदी शामिल हुए, यह किसकी अध्यक्षता में हुई?
a. नरेंद्र मोदी
b. इल्हाम अलीवेव
c. शी जिनपिंग
d. ब्लादिमीर पुतिन
Answer: b. इल्हाम अलीवेव
⇨ वह अजरबैजान के प्रेसिडेंट हैं और गुट निरपेक्ष आंदोलन के मौजूदा चेयरमैन भी हैं।
⇨ अजरबैजान पूर्वी यूरोप और एशिया के बीच एक देश है।
⇨ कोविड-19 के मद्देनजर, यह बैठक इल्हाम अलीवेव की पहल पर आयोजित की गई थी।
⇨ आमतौर पर पीएम मोदी, गुटनिरपेक्ष आंदोलन के समिट में हिस्सा नहीं लेते हैं। पहली बार वह इस बैठक में शामिल हुए, इसलिए यह इंपॉटेंट ईवेंट है।
⇨ प्रधानमंत्री ने कहा कि, आज मानवता कई दशकों के अपने सबसे गंभीर संकट का सामना कर रही है। इस समय गुट निरपेक्ष वैश्विक एकजुटता को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। नॉन एलाइन मूवमेंट (एनएएम) अक्सर दुनिया की नैतिक आवाज रहा है।
⇨ भारत ने घरेलू जरूरतों के बावजूद COVID-19 के मद्देनजर NAM के 59 सदस्यों सहित लगभग 120 देशों को दवा की आपूर्ति की है।
⇨मोदी ने कहा कि कोविड-19 ने हमें दिखाया है कि मौजूदा इंटरनेशनल सिस्टम की सीमाएं क्या हैं? पूरे सिनैरियो में आगे बदलाव आने वाला है।
⇨ मादी ने पाकिस्तान का नाम लिए बगैर कहा कि कुछ देश ऐसे वक्त में भी आतंकवाद जैसा वायरस फैला रहे हैं।
⇨ गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NON-ALIGNED MOVEMENT, NAM) राष्ट्रों की एक अंतराराष्ट्रीय संस्था है.
⇨ इन देशों ने तय किया था है, कि विश्व के वे किसी भी पावर ब्लॉक के संग या विरोध में नहीं रहेंगे।
⇨ यह आंदोलन भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति गमाल अब्दुल नासर और युगोस्लाविया के राष्ट्रपति जोसिप ब्रॉज टीटो ने शुरू किया था.
⇨ इसकी स्थापना अप्रैल 1961 में हुई थी.
⇨ इस बनाने का विचार 1950 में आया था.
⇨ संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) के बाद देश की सदस्यता के मामले में NAM विश्व स्तर पर दूसरा सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है.
⇨ वर्तमान में अब तक इस संगठन के 120 सदस्य और 17 पर्यवेक्षक देश हैं.
⇨ मैप में गहरे नीले में मेंबर कंट्री है और हल्के नीले कलर वाले देश ऑब्जर्वर कंट्री हैं।
⇨ खासकर इसमें तृतीय विश्व यानि विकासशील देश सदस्य हैं।
⇨ दरअसल, दूसरे विश्व युद्ध के खत्म होने के बाद दुनिया अमेरिका और तत्कालीन सोवियत संघ (अब रूस) के नेतृत्व तले दो गुटों में बंट गई थी.
⇨ अमेरिका वाला खेमा पूंजीवादी नीतियों का पोषक और समर्थक माना जाता था तो सोवियत संघ का खेमा समाजवादी नीतियों को मानने वाला था.
⇨ उस समय दुनिया के कई देश आजाद हुए थे और अपने विकास और दूसरे देशों के साथ संबंधों के लिए नीति निर्धारण कर रहे थे.
⇨ इनमें से कुछ देशों ने तय किया कि वे किसी एक गुट में शामिल होकर दूसरे गुट के अलग खड़े होने की बजाए गुट निरपेक्ष रहेंगे ताकि उनके संबंध किसी से खराब न हों.
⇨ इस आंदोलन में एशिया, लैटिन अमेरिका और अफ्रीकी देश शामिल थे।
⇨ जवाहरलाल नेहरू के समय यह संगठन मजबूत होकर सामने आया था, लेकिन धीरे-धीरे इसकी एकजुटता और प्रभाव कम होता गया।
10. Coal Miners Day कब मनाया जाता हैं?
a. 2 मई
b. 3 मई
c. 4 मई
d. 5 मई
Answer: c. 4 मई
11 . किस राज्य ने ‘महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना’ (MJPJAY) का विस्तार करके सभी नागरिकों के लिए मुफ्त इलाज का इश्योरेंस कर दिया है?
a. ओडिशा
b. कर्नाटक
c. पंजाब
d. महाराष्ट्र
Answer: d. महाराष्ट्र
⇨ महाराष्ट्र के हेल्थ मिनिस्टर राजेश टोपे ने 2 मई 2020 को यह ऐलान किया।
⇨ कई न्यूजपेपर में यह बताया गया है कि राज्य के सभी लोगों का हेल्थ इंश्योरेंस करने वाला पहला राज्य महाराष्ट्र है।
⇨ लेकिन यहां मैं क्लीयर कर देता हूं कि इससे पहले उत्तराखंड सरकार मार्च 2019 में ही ऐसा कर चुकी है।
⇨ MJPJAY योजना महाराष्ट्र के 2.25 करोड़ परिवारों (85 प्रतिशत) को कवर करती है।
⇨ इसमें 1.5 लाख रुपए का मेडिकल कवर मिलता है।
⇨ अब इसके दायरे को बढ़ाकर 100 प्रतिशत आबादी कर दी गई है।
⇨ इस योजना को आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर बनाया गया था।
⇨आयुष्मान भारत योजना में गरीबी रेखा से नीचे के लोगों को 5 लाख रुपए तक के इलाज का इंश्योरेंस मिलता है।
12.. प्रसिद्ध कवि केएस निसार अहमद का निधन 3 मई 2020 को निधन हो गया, वह किस भाषा के कवि थे?
a. हिन्दी
b. उर्दू
c. मलयालम
d. कन्नड़
Answer: d. कन्नड़
⇨ नित्योत्सव कवि का 84 साल की उम्र में निधन हो गया। वो कैंसर से जूझ रहे थे
⇨ 2008 में पद्म श्री से भी सम्मानित किया जा चुका था।
⇨ उन्हें 2017 में पम्पा अवार्ड (कर्नाटक के सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार) से सम्मानित किया गया।
⇨ 1981 में राज्योत्सव पुरस्कार और 2008 में पद्म श्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।
13. . कोविड-19 की वजह से लॉकडाउन में लोगों को आशावादी बनाए रखने के लिए “हम हार नहीं मानेंगे” शीर्षक सांग जारी किया गया है, इसके संगीतकार कौन हैं?
a. एआर रहमान
b. शंकर जयकिशन
c. सलीम-सुलेमान
d. बप्पी लहरी
Answer: a. एआर रहमान
⇨ संगीतकार एआर रहमान और गीतकार प्रसून जोशी ने मिलकर ये गाना तैयार किया है।
⇨‘हम हार नहीं मानेंगे’ टाइटल से रिलीज यह गाना यह बताता है कि इस लड़ाई में हम किस तरह एक साथ खड़े हैं।
14 . फेसबुक के निवेश के बाद किस अमेरिकी कंपनी ने 5,655 करोड़ रुपए में जियो में 1.15 प्रतिशत की हिस्सेदारी खरीदी?
a. सिल्वर लेक
b. गूगल
c. माइक्रोसॉफ्ट
d. आईबीएम
Answer: a. सिल्वर लेक
⇨ रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड ने 4 मई को इस डील का ऐलान किया।
⇨ सिल्वर लेक अमेरिका की एक निजी इक्विटी फर्म है, जो दुनियाभर की टेक कंपनियों में निवेश करती है।
⇨ इस कंपनी ने एयरबीएनबी, अलीबाबा, आंट फाइनेंशियल, अल्फाबेट की वैरिली एंड वायमो यूनिट्स, डेल टेक्नोलॉजी और ट्वीटर समेत कई वैश्विक टेक्नोलॉजी कंपनियों में निवेश कर रखा है।
⇨ सिल्वर लेक के पास करीब 40 बिलियन डॉलर के कंबाइड एसेट अंडर मैनेजमेंट हैं।
⇨ पिछले महीने (अप्रैल 2020 में) फेसबुक ने जियो प्लेटफॉर्म में 43,574 करोड़ रुपए का निवेश किया था।
⇨ इस निवेश के बाद जियो प्लेटफॉर्म में फेसबुक की 9.99 फीसदी हिस्सेदारी हो गई है।
⇨ यह भारत में अब तक का सबसे बड़ा विदेशी निवेश था।
⇨ दरअसल, रिलायंस इंडस्ट्रीज के सीएमडी मुकेश अंबानी ने मार्च 2021 तक कंपनी को कर्जमुक्त कंपनी बनाने का ऐलान किया हुआ है।
⇨ इसी को लेकर रिलायंस अपनी हिस्सेदारी बेच रही है।
⇨ रिलायंस ने सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको के साथ भी हिस्सेदारी बेचने को लेकर समझौता किया है। इस सौदे में देरी हो रही है।
⇨ इसके अलावा रिलायंस ने हाल ही में 53,125 करोड़ रुपए का राइट्स इश्यू लाने की घोषणा भी की है।
विषय निर्माता
शैलेन्द्र सिंह ठाकुर 7748983721
ConversionConversion EmoticonEmoticon