3 May 2020 Current Affairs In Hindi-----GK TODAY HINDI

Current Affairs Current Affairs In Hindi
3 May Current Affairs In Hindi



1 . अंतर्राष्ट्रीय प्रेस स्वतन्त्रता दिवस कब मनाया जाता हैं 

a. 2 मई

b. 4 मई

c. 1 मई

d. 3 मई


Answer :d. 3 मई 

2 हाल ही मैं किस किस खाद्य पदार्थ को( जी ई )  का दर्जा दिया हैं और किस प्रदेश का हैं 

a. कश्मीरी कैंसर

b. महाराष्ट्र की हल्दी

c. बिहार का गुड़

d. सेलम की हल्दी

Answer : a. कश्मीरी कैंसर 

⇨  GI टैग अथवा पहचान उस वस्तु अथवा उत्पाद को दिया जाता है जो कि विशिष्ट क्षेत्र का प्रतिनिधत्व करती है, या किसी खास स्‍थान पर ही पायी जाती है या वह उसका मूल स्थान हो।

 ⇨ GI टैग कृषि उत्पादों, प्राकृतिक वस्तुओं तथा निर्मित वस्तुओं उनकी विशिष्ट गुणवत्ता के लिए दिया जाता है।

  यह 10 वर्ष के लिए वैध होता है, बाद में इसे रीन्यू करवाना पड़ता है।


⇨कश्मीर केसर को खेती को भौगोलिक संकेत टैग प्रदान किया गया है।
⇨ केसर का सबसे बड़ा उत्‍पादक ईरान है। इसके बाद भारत का स्‍थान है, जो कश्‍मीरी केसर है।
⇨यहां का केसर लम्बा, मोटा और गहरे लाल रंग का होता है।
⇨ कश्मीरी केसर दुनिया का एकमात्र केसर है जो 1,600 मीटर की ऊंचाई पर उगाया जाता है।
⇨ केसर तीन प्रकारों में उपलब्ध है, लच्छा केसर जो केवल फूल से अलग होता है और प्रसंस्करण के बिना सूख जाता है।
⇨ मोंगरा केसर जिसे फूल से अलग किया जाता है, पारंपरिक रूप से सुखाया जाता है और संसाधित किया जाता है।
⇨ गुच्छी केसर जो सूखे और एयर टाइट कंटेनर में पैक किया जाता है।
⇨ हाल ही में गोरखपुर टेराकोटा, कोविलपट्टी कदलाई मितई और मणिपुर के काले चावल जैसे तीन अन्य उत्पादों को भी जीआई टैग प्राप्त हुआ था।
⇨उपराज्‍यपाल : गिरीश चंद्र मुर्मू
3. किस जगह के टेराकोटा को जीआई टैग दिया गया है?
a. गोरखपुर
b. कोलकाता
c. चेन्‍नई
d. जयपुर
Answer: a. गोरखपुर
 ⇨गोरखपुर का टेराकोटा सदियों पुराना है।
⇨ कुम्हार हाथी, घोड़े जैसे जानवरों की आकृतियाँ टेराकोटा से बनाते हैं।
⇨ कला के प्रत्येक टुकड़े में अधिक मेहनत है, लेकिन इसका पारिश्रमिक अधिक नही मिलता।
⇨ गोरखपुर के टेराकोटा को जीआई टैग मिलने से इसकी मार्केटिंग अच्‍छी होने की उम्‍मीद है। निर्यात बढ़ सकता है। इससे कुम्हारों की आय बढ़ सकती है।
⇨राज्यपाल : आनंदी बेन पटेल
⇨मुख्यमंत्री : योगी आदित्यनाथ (भाजपा)
4. डेनिस गोल्डबर्ग का 30 अप्रैल 2020 को निधन हो गया, वह कार्य के लिए चर्चित थे?
a. एक्टिंग
b. लेखन
c. वैज्ञानिक शोध
d. रंगभेद नस्लवाद विरोधी अभियान
Answer: d. रंगभेद नस्लवाद विरोधी अभियान
⇨ दक्षिण अफ्रीकी कार्यकर्ता डेनिस का 30 अप्रैल को निधन हो गया वो दिवंगत दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के सहयोगी थे।
⇨ 1964 में चार आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
⇨ इसकी वजह से वह 22 साल तक जेल में रहे और बाद में रिहा हुए।
⇨ वह फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित थे।
⇨ वह अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस के सैन्य विंग, उमाखंतो वी सिज़वे (Umkhonto we Sizwe) (MK) के एकमात्र श्वेत सदस्य थे।
⇨ दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद नस्लवाद का एक वैध रूप था जिसमें गोरे लोगों को अन्य सभी से ऊपर विशेषाधिकार प्राप्त थे।
5. वर्ल्ड ट्यूना डे (World Tuna Day) कब मनाया जाता है।
a. 2 मई
b. 1 मई
c. 30 अप्रैल
d. 29 अप्रैल
Answer: a. 2 मई
⇨ यह दिन संयुक्त राष्ट्र (यूएन) द्वारा ट्यूना मछली के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए शुरू किया गया है।
⇨ इसे पहली बार साल 2017 में मनाया गया था।
⇨ संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, विश्व में कई देशो खाद्य सुरक्षा और पोषण दोनों ही के लिए ट्यूना फिश पर निर्भर है।
⇨ वर्तमान में 96 से अधिक देशों में ट्यूना मछली पालन किया जाता है,
6. कोविलपट्टी कदलाई मितई का उत्‍पादन किस राज्‍य में होता है, जिसे जीआई टैग दिया गया है?
a. असम
b. केरल
c. आंध्र प्रदेश
d. तमिलनाडु
⇨ कदलाई मितई एक मूंगफली की कैंडी है जो तमिलनाडु के दक्षिणी भागों में बनाई जाती है।
⇨ भौगोलिक संकेत के डिप्टी रजिस्ट्रार, चिनाराजा जी नायडू ने पुष्टि की1 मई को ये टैग मिला है।
⇨ इस मूंगफली को गुड़ से तैयार किया जाता है। इसके लिए विशेष रूप से थामीबरानी नदी का पानी उपयोग किया जाता है।
⇨ इस विशेष नदी का पानी कैंडी के स्वाद को बढ़ाता है। थामीररानी नदी पश्चिमी घाट में निकलती है और मुन्नार की खाड़ी में बहती है।
⇨ यह तमिलनाडु की एक बारहमासी नदी है।
⇨ राज्यपाल : बनवारीलाल पुरोहित
⇨ मुख्यमंत्री: के पलानीस्वामी
⇨ राजधानी: चेन्नई
7. किस राज्‍य के ब्‍लैक राइस को जीआई टैग प्रदान किया गया?
a. उत्‍तर प्रदेश
b. असम
c. मणिपुर
d. बिहार
Answer: c. मणिपुर
⇨ इस चावल को चाक-हाओ के नाम से जाना जाता है, ये एक सुगंधित चिपचिपा चावल होता है।
⇨ चावल की इस वेराइटी का कलर गहरा काला होता है और अन्य चावल की तुलना में इसका वजन अधिक होता है।
⇨ यह आम तौर पर सामुदायिक दावतों में खाया जाता है और इसे चाक-हाओ खीर के रूप में परोसा जाता है।
⇨ इस चावल को बनने में ज्‍यादा टाइम लगता है. 40 से 45 मिनट तक।
⇨ क्‍योंकि इसमें रेशेदार चोकर परत और उच्च कच्चे फाइबर सामग्री होती है।
⇨ चावल का रंग काला क्‍यों – एंथोसायनिन एजेंट के कारण इसका रंग काला होता है।
8. कोविड-19 से जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी का निधन 2 मई को हुआ, वह किस संवैधानिक संगठन के सदस्‍य थे?
a. केंद्रीय सूचना आयोग
b. लोकपाल
c. केंद्रीय सतर्कता आयोग
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: b. लोकपाल
⇨कोरोना की वजह से देश में मौत का ग्राफ बढ़ रहा है।
⇨कल 2 मई को एक दिन में रिकॉर्ड 94 लोगों ने दम तोड़ा।
⇨ जस्टिस त्रिपाठी मार्च 2019 को वह लोकपाल सदस्य के रूप में चुने गए।
⇨ लोकपाल सदस्य बनने से पहले वे छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस थे।
⇨ उम्र 62 साल थी। दिल्‍ली एम्‍स में उनका निधन हुआ।
⇨ पिछले तीन दिनों से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।
⇨ इससे पहले उनकी बेटी और कुक भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जो अब ठीक हो चुके हैं।
⇨ सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि जब तक वैक्सीन नहीं मिलता, तब तक वायरस के साथ जीना पड़ेगा
⇨ हालांकि उन्‍होंने कहा कि सबसे बुरा दौर गुजर चुका है, लेकिन जब तक बीमारी पर पूरी तरह काबू नहीं पा लेते, तब तक हमें सतर्क रहते हुए गाइडलाइन माननी चाहिए।
⇨मास्क लगाना, बार-बार हाथ धोना, दो गज की दूरी रखना, ये ‘न्यू नॉर्मल’ हैं।
⇨ अध्यक्ष : जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष (पीसी घोष)
⇨ ज्‍यूडीशियल मेंबर : जस्टिस प्रदीप कुमार मोहंती, जस्टिस अभिलाशा कुमारी, जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी (अब नहीं रहे), चौथा मेंबर पद खाली है।
⇨ नॉन ज्‍यूडीशियल मेंबर : दिनेश कुमार जैन, अर्चना रामासुंदरम, महेंद्र सिंह, इंद्रजीत प्रसाद गौतम
9. आरबीआई ने किस बैंक का लाइसेंस (2 मई 2020 को) रद्द कर दिया है?
a. यस बैंक
b. सीकेपी कोऑपरेटिव बैंक
c. नूतन सहकारी बैंक
d. वाणिज्यिक कॉप बैंक
⇨ यह बैंक 104 साल पुराना है और 1915 में चालू हुआ था।
⇨ यह बैंक काफी समय से वित्‍तीय संकट से गुजर रहा था। इसके प्रबंधन में गड़बडि़यां हुई थीं।
⇨ इस वजह से इस बैंक से पैसे निकालने पर 2014 में पाबंदी लगाई गई थी।
⇨ उसके बाद इस प्रतिबंध को कई बार बढ़ाया गया।
⇨ RBI इस कोऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द करने की सूचना 2 मई 2020 को जारी की।
⇨ लाइसेंस के रद्द होने से बैंक के करीब 11,500 जमाकर्ताओं-निवेशकों और सवा लाख के करीब खाताधारकों पर संकट खड़ा हो गया है।
⇨ करीब 485 करोड़ रुपए की एफडी अधर में लटक गई है।
⇨ हालांकि RBI ने कहा है कि प्रत्येक जमाकर्ता डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन से 5 लाख रुपये की सीमा तक अपनी जमा राशि के ले सकते हैं।
10. किन भारतीयों को अमेरिकन एकेडमी ऑफ आर्ट्स एंड साइंसेज में अंतर्राष्ट्रीय मानद सदस्य के रूप में चयनित किया गया?
a. शोभना नरसिम्हन और राकेश मारिया
b. शोभना नरसिम्हन, बिमन बागची
c. कविता सिंह
d. b और c
Answer: d. b और c (शोभना नरसिम्हन, बिमन बागची और कविता सिंह)

⇨ यह इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन है।
⇨ इसके मानद सदस्यता अल्बर्ट आइंस्टीन, अकीरा कुरोसावा, नेल्सन मंडेला और चार्ल्स डार्विन को भी चुना जा चुका हैृ।
⇨ वर्ष 2020 में तीन भारतीयों को मानद सदस्‍यता के लिएचुना है, उनमें से दो विज्ञान में हैं।
⇨ शोभना नरसिम्हन : जवाहरलाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस साइंटिफिक रिसर्च (JNCASR), बेंगलुरु से हैं।
⇨ बिमन बागची : भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु के सॉलिड स्टेट और स्ट्रक्चरल केमिस्ट्री यूनिट से हैं।
⇨ कविता सिंह जेएनयू में स्कूल ऑफ आर्ट्स एंड एस्थेटिक्स (सौंदर्यशास्त्र) से हैं। वह ह्यूमैनिटीज (मानविकी) और आर्ट्स (कला) स्ट्रीम के लिए चुनी हैं।
11. वन नेशन वन राशनकार्ड योजना से अब कितने नए राज्‍यों व केंद्र शासित प्रदेश को जोड़ा गया है?
a. पांच
b. चार
c. तीन
d. दोx
Answer: a. पांच
⇨ उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और दमन और दीव को शामिल किया है।
⇨ इससे पहले एक योजना से 12 और राज्य जुड़ चुके थे।
⇨ इनमें आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, केरल, राजस्थान, तेलंगाना आदि शामिल थे।
⇨ इस योजना से जुड़ने वाले राज्यों की अब 17 हो गई है।
⇨ कोरोना संकट काल में घरों से बाहर रहने वाले यूपी, बिहार के प्रवासी अपने राशन कार्ड से जहां रह रहे है, वहीं राशन ले सकेंगे।
⇨ केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री रामविलास पासवान ने 2 मई को इसका ऐलान किया है।
12. गुजरात राज्‍य का स्थापना कब मनाया जाता है?
a. 1 मई
b. 2 मई
c. 29 अप्रैल
d. 30 अप्रैल
Answer: a. 1 मई
⇨ हर साल 1 मई को गुजरात स्थापना दिवस मनाया जाता है.
⇨ गुजरात की स्थापना को 60 साल पूरे हो गये, इस बार कोरोना वायरस महामारी वजह से कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ।
⇨ 1 मई 1960 को गुजरात राज्य की स्थापना हुई और इसे पूर्ण राज्य का दर्जा मिला.
⇨ 1960 से पहले यह बॉम्बे का हिस्सा था.
⇨ गुजरात भारत का सबसे प्रमुख नमक उत्पादन राज्य है।
⇨ यहां देश के कुल नमक का 60 प्रतिशत उत्पादन गुजरात में होता है.
⇨ राज्यपाल : आचार्य देवव्रत
⇨ मुख्यमंत्री : विजय रूपाणी


यह भी पड़े.. भारत का राष्ट्रपति ...https://shailendrastudyhub.blogspot.com/2020/04/Article-of-Constitution-In-Hindi.html.

यह भी पड़े.... भारत का संविधान ... https://shailendrastudyhub.blogspot.com/2020/04/Bharat-ka-Samvidhan-in-Hindi.html




यह भी पड़े ..... मानव शरीर... https://shailendrastudyhub.blogspot.com/2020/05/human-body-gk-today-hindi-HUMAN-BODY.html
विषय निर्माता 
शैलेन्द्र सिंह ठाकुर 
EMPLOYE IN BANKAR













Previous
Next Post »